रेवांचल टाइम्स ---उप डाकघर नैनपुर में आधार अपडेट एक ही सेंटर होने की वजह से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नैनपुर नगर एवं विकासखंड के 74 ग्राम पंचायतों के नागरिक व छोटे-छोटे बच्चे स्कूली छात्र छात्राएं, बुजुर्ग महिलाएं,पुरुष, किसान तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से इस समय अपने आधार कार्ड मैं मोबाइल नंबर,जन्म तारीख,पता ऐसे अन्य आधार से संबंधित कार्य के लिए लिए पूरे दिन भारी भीड़ के बीच बैठने मजबूर हो गए हैं
डाकघर में बैंकिंग कार्य कराने मैं नागरिकों को हो रही परेशानी
वही आधार से संबंधित कार्य कराने के लिए प्रतिदिन नागरिकों की भारी भीड़ होने की वजह से डाकघर में अपने बैंकिंग कार्य कराने के लिए भी नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है ।
पुराने आधार सेंटर को पुनः खोलने जनमांग
नैनपुर नगर एवं विकास खंड का बड़ा क्षेत्र एवं बड़ी जनसंख्या होने की वजह से एक ओर आधार सेंटर पुनः चालू किया जाए ऐसी जिला प्रशासन से जनमांग करते हैं जिससे आम नागरिकों को परेशानियों से राहत मिल सके ।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment